Healthy Lifestyle Tips for Living Life to the Fullest
![]() |
Lifestyle Health Benefits |
Healthy Life style Meaning - आज के इस बीमारियों से भरे हुए युग हम सब किसी ना किसी बिमारी, अवसाद, चिंता, डर से जकड़े हुए हैं। Healthy Lifestyle, जीवन को इन दुखों, बीमारियों से बचाने के लिए बड़ा उपयोगी तरीका है। इसका मतलब यह है कि हम अपनी Daily Routine को इस प्रकार से व्यवस्थित करें कि हमें कोई रोग ही ना लगे। कोई अवसाद हमारे मन में ना आने पाए। हमें कोई Sleep Disorder न हो। सबसे मुख्य बात ये है कि इसमें Wealth यानि Money खर्च नहीं होता। किसी डॉक्टर से appointment की जरूरत नहीं होती। किसी Yoga Expert के पास जाने की जरुरत नहीं होती।
अपने स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए, मन और मस्तिष्क को ताजा रखने के लिए, अगर कोई मनुष्य अपनी Daily Routine में कुछ विशेष बातों का ध्यान रखे तो बड़ी बीमारियों से भी आसानी से बच सकता है। आगे कुछ Healthy LifeStyle Tips के बारे बताया जा रहा है। आप उन Healthy Lifestyles में से अधिक से अधिक को अपने जीवन में अपनाने का प्रयास करें। शुरू में थोड़ी सी मुश्किल हो सकती है, लेकिन अगर आप पुरे मन से करेंगे तो आपके शारीरिक जीवन और मानसिक जीवन में उन्नति अवश्य आएगी।
Simple Food
आपका भोजन किस प्रकार का होना चाहिए ? हम सभी इस बात को कभी महत्व नहीं देते कि जैसा भोजन हम अपनी Everyday Life में ले रहे है, वो भोजन हमें कितनी ताकत दे रहा है ?, हमारा शरीर उसमे से कितनी ताकत खींच रहा है ? वह भोजन आसानी से पचने वाला है या देर से पचने वाला है। उस भोजन को पकाने से भोजन के पोषक तत्व् कम तो नही हो रहे हैं ?
भोजन हमेशा एक निश्चित समय पर करना चाहिए। गलत समय पर भोजन की आदत से पेट खराब हो जाता है और अनेक पाचन से सम्बंधित बीमारियां लग जाती हैं।
अगर आप एक नियमित समय पर भोजन नहीं खाएंगे तो पाचन संस्थान भी अनियमित हो जायेगा। उस कारण स्वास्थ्य कमजोर हो जाएगा।
\
बहुत देशों में मांस खाया जाता है, लेकिन मैं कहना चाहता हूँ कि जितना हो सके ऐसा भोजन खाना चाहिए, जो आसानी से हजम हो जाए। भोजन में सलाद और कच्चे फलों का भी उपयोग कर सकते हैं। लेकिन जिन लोगों को Arthritis, Joint Pain या कोई अन्य वात रोग हो, उनको भोजन से आधा घंटा पहले सलाद लेना चाहिए।
भोजन इस प्रकार का खाना चाहिए जिसमे Chemicals और Pesticides ना मिले हुए हों। अगर आप अपने घर में सब्जी उगाते हैं तो ये सबसे बढ़िया तरीका है। आपको प्राकृतिक भोजन भी मिल जाएगा और ताजा भी मिल जाएगा।
- अपने घर के आँगन में सब्जी आदि उगाना शुरू करें।
Water For Body
शरीर के लिए पानी सबसे पहली जरुरत है। हमारे शरीर का आधे से अधिक हिस्सा पानी होता है। पानी खाना पचने में मुख्य भूमिका अदा करता है। पानी के साथ ही हमारे शरीर की कोशिकाओं तक Oxygen पहुँचती है। "लेकिन हम पानी कैसा पी रहे हैं ?", इस बात पर चिंतन करना अति आवश्यक है। वो जल शुद्ध होना चाहिए जिसे हम पीते हैं। यदि प्राकृतिक रूप से साफ़ पानी पिने के लिए मिल जाए तो शरीर के लिए बहुत अच्छा रहता है।
![]() |
Lifestyle Health Benefits |
Drink Water to Lose Weight
आयुर्वेद के आधार पर बहुत लोग कहते हैं, कि भोजन के साथ पानी नही पीना चाहिए। आयुर्वेद के सिद्धांतों के अनुसार ये बात एक तरह से ठीक है। लेकिन मैं मानता हूँ कि भोजन के साथ पानी पीना चाहिए, क्योंकि हजारों साल पहले जब ये ग्रन्थ लिखे गए थे, उस समय का भोजन आज के समय के भोजन जैसा नही था। तब लोगों की जीवन शैली कुछ और थी, आज के समय में लोग अलग जीवन शैली अपनाते हैं। उस समय खाना पकाने के लिए Pressure Cooker नहीं होते थे। खाना पकाने के लिए गरम मसालों का प्रयोग नही किया जाता था और खाने को तला नहीं बनाया जाता था। सादा भोजन पकाकर खाया जाता था। भोजन को पकाने के लिए मिटटी के बर्तनों का उपयोग किया जाता था। मिटटी के बर्तनों में पके हुए भोजन की गुणवत्ता सर्वश्रेष्ठ होती है।
भोजन के साथ पानी पीने से शरीर के फालतू वजन को आसानी से कम किया जा सकता है।
लेकिन आज के युग में इसका उलटा हो रहा है। आजकल हम जो खाना खाते हैं, वो शरीर में आवश्यकता से अधिक गर्मी करताहै। उस गर्मी को Maintain रखने के लिए और भोजन के पचने में मदद के लिए हमें पानी जरूर पीना चाहिए। पानी इतना पीना चाहिए जितनी हमें प्यास लगी हो। बार-बार पीने की बजाय समय पर साफ़ पानी पीना चाहिए।
एक बात का ध्यान रखना चाहिए कि खाना खाने के साथ पानी पी लें, लेकिन उसके बाद लगभग एक घंटे तक पानी नहीं पीना चाहिए। उसके बाद पी सकते हैं। ऐसा करने से भोजन अच्छी तरह पच सकेगा और शरीर उस भोजन से आवश्यक तत्व खींच लेता है।
Exercise For Healthy Lifestyles
Healthy Lifestyle और Exercise का आपस में विशेष सम्बन्ध है। यदि आप अपने Lifestyle में इसे अपना लेते हैं और समय निकालकर हर रोज व्यायाम करने लग जाते हैं तो इससे आपको कई फायदे होंगे।
- शरीर स्वस्थ रहेगा।
- शरीर में ताज़गी रहेगी।
- हर समय स्फूर्ति का अहसास होगा।
- एक निश्चित समय पर उठने और व्यायाम करने की आदत हो।जाएगी।
- शरीर में Blood Circulation ठीक होने लगेगा।
- शरीर के हर अंग में ताकत आएगी तथा शरीर का बीमारियों से बचाव रहेगा।
Yoga And Pranaayam
अगर हम को एक अच्छी जीवन शैली अपनानी है तो हमें नियमित रूप से प्राणायाम का अभ्यास करना होगा। प्रतिदिन प्राणायाम करने से मन में शान्ति आती है। अनेक रोगों से सहज ही छुटकारा मिल जाता है। बुद्धि निखरती है. शरीर की सारी नाड़ियों को बल मिलता है। सारी नसें खुल जाती हैं।
Fasting Diet
व्रत रखने का बहुत अधिक महत्व है। ऐसा करने हमारे शरीर की आँतों को अधिक सक्रिय होने की ताकत मिल जाती है। शरीर का मल बाहर निकल जाता है। सप्ताह में दो बार उपवास रखने से आँतों में और अन्य अंगों में जमा हुआ सारा मल बाहर निकल जाता है। शरीर निरोगी हो जाता है।
इसलिए सुखी, स्वस्थ और निरोगी शरीर के लिए उपवास अवश्य ही रखना चाहिए। परन्तु बहुत लम्बे समय तक उपवास नहीं रखना चाहिए क्योंकि लम्बे उपवास से शरीर कमजोर हो जाता है। कमजोर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है, रोगों की चपेट में आने का ख़तरा अधिक बढ़ जाता है.
Conclusion
The article, "Healthy Lifestyle Tips for Living Life to the Fullest." एक उतम ब्लॉग पोस्ट है। इसे पढ़ें और शेयर करें
No comments